MCQ 12

1) मानचित्र पर दूरियों को मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
(A) प्‍लैनीमीटर
(B) टेल्‍यूरोमीटर
(C) ऑपिसोपीटर
(D) रोटामीटर
>> ऑपिसोपीटर।
(2) वायु में आपेक्षिक आर्द्रता मापन हेतु प्रयुक्‍त उपकरण है।
(A) हाइग्रोग्राफ
(B) पैन्‍टोग्राफ
(C) बैरोग्राफ
(D) हाइड्रोग्राफ
>> हाइग्रोग्राफ।
(3) सवाना घासभूमियाँ पायी जाती है।
(A) मध्‍य एशिया में
(B) आस्‍ट्रेलिया में
(C) उत्‍तरी मध्‍य अफ्रीका में
(D) उत्‍तरी अमेरिका में
>> उत्‍तरी मध्‍य अफ्रीका में।
(4) सामान्‍यत: विश्‍व को कितने प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है।
(A) 8
(B) 10
(C) 11
(D) 12
>> 12
(5) किस प्राकृतिक प्रदेश को 'आलस्‍य का प्रदेश' कहा जाता है।
(A) विषुवतीय प्रदेश
(B) भूमध्‍यसागरीय प्रदेश
(C) मानसूनी प्रदेश
(D) सवाना प्रदेश
>> विषुवतीय प्रदेश।
(6) कांगो घाटी में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है।
(A) मानसूनी
(B) उपध्रुवीय
(C) विषुवतीय
(D) भूमध्‍यसागरीय
>> विषुवतीय।
(7) विषुवतीय प्रदेश में वर्षा कब होती है।
(A) गर्मी में
(B) जाड़े में
(C) कभी नही
(D) सालों भर
>> सालों भर।
(8) सेल्‍वा वन कहाँ मिलते है।
(A) विषुवतीय प्रदेश में
(B) टैगा प्रदेश में
(C) मानसूनी प्रदेश में
(D) भूमध्‍यसागरीय प्रदेश में
>> विषुवतीय प्रदेश में।
(9) विषुवतीय प्रदेश को अन्‍य किस नाम से जाना जाता है।
(A) वृद्धिशील प्रदेश
(B) विकास का प्रदेश
(C) क्षीणकारक प्रदेश
(D) उद्यमशील प्रदेश
>> क्षीणकारक प्रदेश।
(10) निम्‍न में से कौन सा जलवायु प्रदेश फलों तथा शराब निर्माण के लिए विश्‍वविख्‍यात है।
(A) भूमध्‍यसागरीय
(B) मानसूनी
(C) स्‍टेपी
(D) भूमध्‍यरेखीय
>> भूमध्‍यसागरीय।
(11) भारत सर्वश्रेष्‍ठ उत्‍पादक एवं उपभोक्‍ता है।
(A) चावल का
(B) दाल का
(C) तिलहन का
(D) चाय का
>> चाय का ।
(12) नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है।
(A) गन्‍ना
(B) गेहूँ
(C) जूट
(D) कपास
>> गेहूँ।
(13) मत्‍स्‍यन किस प्रकार की आर्थिक क्रिया है।
(A) प्राथमिक
(B) चतुर्थक
(C) तृतीयक
(D) द्वितीयक
>> प्राथमिक।
(14) व्‍यापारिक रूप से मत्‍स्‍य पालन का व्‍यवसाय क्‍या कहलाता है।
(A) विटिकल्‍चर
(B) एपीकल्‍चर
(C) पिसीकल्‍चर
(D) सेरीकल्‍चर
>> पिसीकल्‍चर।
(15) नीली क्रांति निम्‍न में से किससे सम्‍बन्धित है।
(A) अन्‍तरिक्ष अनुसन्‍धान
(B) नील की खेती
(C) मत्‍स्‍य पालन
(D) इनमें से कोई नहीं
>> मत्‍स्‍य पालन।
(16) प्‍लैंकटन है।
(A) वन
(B) कृत्रिम उपग्रह
(C) धूमकेतु
(D) समुद्री मछलियों का भोजन
>> समुद्री मछलियों का भोजन।
(17) हेरिंग पॉण्‍ड के नाम से जाना जाता है।
(A) आर्कटिक महासागर
(B) हिन्‍द महासागर
(C) अटलांटिक महासागर
(D) प्रशान्‍त महासागर
>> अटलांटिक महासागर।
(18) निम्‍नलिखित में कौन धात्विक खनिज है।
(A) हीरा
(B) सोना
(C) जिप्‍सम
(D) कोयला
>> सोना।
(19) निम्‍नलिखित में से कौन आण्विक खनिज है।
(A) यूरेनियम
(B) थोरियम
(C) मॉलिब्‍डेनम
(D) प्‍लैटिनम
>> मॉलिब्‍डेनम।
(20) आस्‍ट्रेलिया का महत्‍वपूर्ण लौह-अयस्‍क उत्‍खनन केन्‍द्र है।
(A) किरूना
(B) कलगुर्ली
(C) गैलीवेयर
(D) पिलबारा
>> पिलबारा।

Comments